ब्रेकिंग
बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की बीमा कंपनी को कड़ी फटकार, फर्जी तर्क देने पर ठोका 20 हजार रुपये का जुर्माना
राजस्थान

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 अप्रैल से शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा

जयपुर। भ्रष्टाचार के मामले में अनशन करने के बाद अब राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश का दौरा करने की रणनीति बनाई है। पायलट अब प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

17 अप्रैल से शुरू करेंगे दौरा

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश में दौरा करने वाले हैं। इसी रणनीति के तहत पायलट ने फिर से फील्ड में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। पायलट 17 अप्रैल से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। सबसे पहले 17 अप्रैल को पायलट जयपुर जिले के शाहपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, पायलट अपने समर्थकों के साथ भी संवाद करेंगे।

सभा को करेंगे संबोधित

17 अप्रैल को 11 बजे पायलट जयपुर जिले में शाहपुरा के खोरी में परमानंद धाम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पायलट इसी दिन खेतड़ी के टीबा बसई गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां पायलट सभा भी करेंगे। इसके बाद सभी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पायलट छोटी-छोटी सभा और जनसंपर्क कर अपने समर्थकों को सक्रिय करेंगे ।

सीएम गहलोत के गृह जिले का दौरा

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के अंत में पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में दौरे का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, पायलट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से साफ कह दिया कि वे विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे ।

 

Related Articles

Back to top button