ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

BB13: सलमान की फीस बढ़ाने का मेकर्स ने किया फैसला, देंगे इतने करोड़

इन दिनों बिग बाॅस सभी के एंटरटेनमेंट का जरिया बना हुआ है। बिग बाॅस के हाउस में कंटेंस्टेंट के बीच हो रहे वाद-विवाद सभी दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। हाल ही में खबर सुनने को आ रही थी कि सलमान खान बिग बाॅस के शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन फिर खबर मिली कि सलमान शो के लिए मेकर्स ने मोटी फीस देने का फैसला किया है। साथ ही बिग बाॅस 13 की अवधि 5 हफ्ते के लिए बढ़ाने की बात सामने आई है।

बता दें, जहां एक तरफ बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने की बात सामने आ रही है तो वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि सलमान खान शो को अलविदा कह सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान की आगामी फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई’ का शेड्यूल पहले से ही तय है, साथ ही फिल्म से जुड़े दूसरे स्टार्स की डेट भी फिक्स हो चुकी है। ऐसे में बिग बॉस के लिए शूट कर पाना सलमान के लिए मुश्किल हो सकता है।

सलमान खान को रोकने के लिए अब बिग बॉस की तरफ से कोशिशें तेज हो गई हैं। मेकर्स अब सलमान की फीस बढ़ाने का फैसला कर रहे हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक सलमान की फीस में 2 करोड़ रुपये प्रतिदिन बढ़ाए गए हैं। वो अब हर एपिसोड के लिए 8.5 करोड़ रुपये लेंगे जबकि पहले वो इसके 6.5 करोड़ रुपये लेते थे। पूरे सीजन के लिए सलमान करीब 200 करोड़ रुपये फीस लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button