ब्रेकिंग
यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत संभव खंडेलवाल मौत मामले में सामने आया नया सीसीटीवी फुटेज, हादसे और साजिश के बीच उलझी गुत्थी बिजनौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब ठेकों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: 7 महीने का बकाया वेतन मांगना पड़ा भारी, टैंकर ड्राइवर का अपहरण कर जानलेव... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान 20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जानिए इस पावन पर्व पर दान-पुण्य का विशेष महत्व
देश

बोम्मई ने ‎किया शिग्गांव सीट से नामांकन दाखिल, सर्वा‎‎धिक वोटों से जीतने का दावा

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि वह सबसे ज्यादा वोट पाकर फिर से जीतेंगे। गौरतलब है ‎कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। बोम्मई के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान लोक निर्माण मंत्री सी सी पाटिल, हावेरी-गदग से सांसद शिवकुमार उदासी और मुख्यमंत्री के पुत्र भरत बोम्मई सहित अन्य लोग उनके साथ थे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता परिवार के नेता दिवंगत एस आर बोम्मई के बेटे बसवराज बोम्मई 2008 से तीन बार शिग्गांव से विधायक चुने जा चुके हैं। पर्चा भरने से पहले कंधे पर भगवा रंग की शॉल डालकर 63 वर्षीय मुख्यमंत्री शिग्गांव के देवी मंदिर में गए। नामांकन दाखिल करने के बाद बोम्मई ने कहा, “मैंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। मेरे शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अतीत में मुझे जबरदस्त समर्थन दिया है और इस बार भी, मुझे सभी रिकॉर्ड तोड़ने और सबसे अधिक मतों से जीत मिलने का विश्वास है। यहां के लोग जागरूक मतदाता हैं और वे विकास के लिए मतदान करते हैं।”
उन्होंने कहा कि आज अच्छा मुहूर्त था, इसलिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। बोम्मई ने कहा कि वह 19 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में एक बार फिर नामांकन दाखिल करेंगे। यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है, मुख्यमंत्री ने कहा, “विरोधी तो विरोधी होता है, चाहे मजबूत हो या कमजोर। मैं सबको समान रूप से देखूंगा। विरोधी होंगे, तभी मुकाबला होगा। मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों पर भरोसा है, जिन्होंने मेरा समर्थन किया है।” गौरतलब है ‎कि बोम्मई ने 2018 के विधानसभा चुनावों में शिग्गांव सीट पर करीब 9,260 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button