ब्रेकिंग
Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ...
देश

पवार ने  बैठक में उद्धव ठाकरे से कहा कि कोई पाला नहीं बदलना चाहता

मुंबई । शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने  दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा है कि अगर कोई व्यक्तिगत रूप से भाजपा में शामिल होने का फैसला लेता है तो भी उनकी पार्टी भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएगी। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के पार्टी छोड़कर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी के मुखपत्र ‘सामना के साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोकमें राउत ने यह टिप्पणी की है।
मराठी संस्करण में राउत ने दावा किया है, ‘‘(शरद) पवार ने (मंगलवार को) बैठक में उद्धव ठाकरे से कहा कि कोई पाला नहीं बदलना चाहता। लेकिन परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। अगर कोई साथ छोड़ने का व्यक्तिगत निर्णय लेता है तो यह निजी बात होगी। लेकिन पार्टी के रूप में हम भाजपा के साथ कभी नहीं जाएंगे।
राज्यसभा सदस्य ने लिखा है, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र की जनता में बहुत गुस्सा है। भाजपा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक आत्महत्या करेगा। ठाकरे और पवार ऐसा महसूस करते हैं। उन्होंने आगे दावा किया है कि ठाकरे के साथ बैठक में पवार ने कहा कि वह पाला बदलने वालों से कहना चाहते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई (केन्द्रीय जांच ब्यूरो) की फाइलें टेबल से उठकर अलमारियों में चली जाएंगी, लेकिन कभी बंद नहीं होंगी।
राउत ने कहा कि राजनीतिक हलकों में अजित पवार के भावी कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं और राकांपा के वरिष्ठ नेता को स्वयं इसे स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार के परिवार से जुड़ी चीनी मिल पर छापा मारकर ईडी ने उसे जब्त कर लिया। लेकिन अब आरोपपत्र में अजित पवार या उनके परिवार के सदस्यों का नाम नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सवाल किया, ‘‘चीनी मिल की खरीद में धन शोधन के आरोपों का क्या हुआ। क्या छापे और आरोप सिर्फ राजनीतिक दबाव बनाने के लिए थे?
राउत ने दावा किया कि शरद पवार के एक अन्य सहयोगी, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हसन मुशरिफ को भी केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के नेता व राज्य में मंत्री दादा भुसे ने कहा, ‘‘अजित पवार कई साल से राकांपा में बेचैनी महसूस कर रहे हैं। हम सभी यह जानते हैं। कुछ भी हो सकता है।
नागपुर में जब पत्रकारों ने अजित पवार से भविष्य में उनके कदमों पर लग रही अटकलों के संबंध में पूछा तो, राकांपा नेता ने कहा, ‘‘मैं मंत्रियों दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और उदय सावंत की अपने बारे में टिप्पणियां पढ़ रहा हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि मुझसे इतना प्यार क्यों जताया जा रहा है। हम संयुक्त रूप से एमवीए को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई में शनिवार की रात अमित शाह से मिलने संबंधों अफवाहों को भी खारिज किया। राकांपा नेता ने कहा, ‘‘ये बेमतलब की बातें हैं।

Related Articles

Back to top button