ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
खेल

मोहाली में किंग्स के खिलाफ आरसीबी का प्रदर्शन रहा बेहतर

IPL: मोहाली के आइएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 27वां मैच खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में इससे पहले दोनों टीमों के बीच में 30 मैच खेले गए, जिसमें से पंजाब किंग्स ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। मोहाली में खेले गए मुकाबलों में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का पलड़ा भारी रहा है।

मोहाली में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें रायल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, पंजाब किंग्स को तीन मैचों में जीत मिली है। मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब छह अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी ने अभी दो मुकाबले जीते हैं वे चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। मोहाली स्टेडियम में इस सीजन के अभी तक दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी के साथ होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

मैक्सवेल की तिकड़ी खतरनाक

आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल से पंजाब किंग्स को सतर्क रहना होगा। फॉफ डु प्लेसिस ने अब तक खेले 5 मैचों में 172.67 से 20 चौके और 18 छक्के जड़ते हुए तीन अर्धशतक के साथ 259 रन बनाए हैं और अभी तक ऑरेंज कैप उनके पास है। वहीं, किंग कोहाली भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने 5 मैचों में 147.65 के स्ट्राइक रेट से 20 चौके और 10 छक्कों के साथ तीनअर्धशतक लगाए हैं और 220 रन बनाए हैं। वैसे मोहाली में विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। इस बार उनसे टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

मोहाली में कोहली के रिकार्ड की बात करें तो अपने आखिरी मुकाबले में वर्ष 2019 में 67 रन की पारी खेली थी, लेकिन उससे पहले छह मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके थे। विराट की मोहाली में खेली गई सात पारियों में 67, 20, 19, 14, 4, 21 और 42 रन हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्लेन मैक्सवेल ने 197.75 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 19 छक्के जड़ते हुए दो अर्धशतक के साथ 176 रन बनाए हैं।

किंग्स के लिए शिखर धवन का फिट होना जरूरी

पंजाब किंग्स पिछले मैच में कप्तान शिखर धवन के बिना खेली थी। शिखर धवन चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे पर घरेलू में होने वाले मैच से पहले उनका फिट होना जरूरी होगा। शिखर धवन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। शिखर धवन ने अब तक खेले 4 मैच में 146.54 के स्ट्राइक रेट से 29 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए दो अर्धशतक के साथ 233 रन बनाए हैं।

अर्शदीप और मोहम्मद सिराज की भूमिका रहेगी अहम

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह अभी तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने सात विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट रहा। वहीं, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। मोहम्मद सिराज ने भी सात विकेट झटके हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। इन दोनों गेंदबाजों को अपनी टीम को जिताने में सबसे बड़ा दारोमदार रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button