ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने छोड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

सिरोंज  ।  पिछले कई महीनों से अपनी जान को खतरा बताकर राज्य सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग कर रहे भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अब पूर्व में मिली सुरक्षा को भी छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा व्यवस्था को वापस लौटा दिया है। अब वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जियेंगे। मालूम हो, तीन दिन पहले विधायक शर्मा ने पीएम आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए क्षेत्र के बिल्डर, राजनैतिक द्वेष रखने वाले लोगों और भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किए गए अधिकारियों से अपनी जान को खतरा बताया था। वे इस बात से नाराज थे कि उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कई बार अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इधर, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी इसे मुद्दा बना लिया था। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के विधायक को सुरक्षा देने की मांग की थी।

यह कहा वीडियो संदेश में

इसी के बाद विधायक शर्मा ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर एक संदेश जारी किया। दो मिनट के इस वीडियो में विधायक शर्मा यह कहते दिख रहे हैं कि वे किसी भी प्रकार की सुरक्षा मध्यप्रदेश शासन से नहीं लेंगे। शर्मा ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि आपके पास मध्य प्रदेश सरकार की सुरक्षा है या नही। 24 अप्रैल को मैंने संपूर्ण सुरक्षा सरकार द्वारा जो भी गार्ड मुझे दिए गए थे, मैंने हटा दिए हैं। भविष्य में आम आदमी की जिंदगी जियूंगा, कोई भी सुरक्षा मध्यप्रदेश शासन, जिला, थाना एवं अनुविभाग से प्राप्त नहीं करूंगा। जिस तरीके से मध्यप्रदेश में सात करोड़ लोग अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। मैं भी उसी तरह एक आम आदमी की तरह अपना जीवन-यापन करूंगा। जो लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं राजनीतिक विरोध कर रहे हैं, मुझे फंसाना चाहते हैं, भगवान उनका भी भला करें। ना मैं सुरक्षा मांग रहा हूं, ना ही मैं भविष्य में कभी भी शासन से किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा लूंगा। मैं हमेशा अहिंसा पर विश्वास करता हूं जलने वाले जलते रहे, भगवान उनका भी भला करे। मेरे खिलाफ यदि कोई षड्यंत्र किया जाता है मुझे मारा जाता है या मेरी हत्या की कोशिश भी करते हैं, मुझे उनसे भी कोई बुराई नहीं है। भगवान उनका भला करे। आप सबका प्रेम स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहे। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को लिखे पत्र को भी जारी किया है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों को वापस बुलवाने की बात लिखी गई है।

Related Articles

Back to top button