ब्रेकिंग
Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र...
खेल

प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए भिड़ेंगे कोलकाता और पंजाब

आईपीएल 2023 के 53वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए दोनों टीमों को ही जीत दर्ज करना जरूरी है। नीतीश राणा की अगुआई वाले केकेआर के लिए तो अब बाकी बचे चारों मैच करो या मरो जैसे बन गए हैं।दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से कोलकाता ने 20 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। इनमें से कोलकाता ने आठ और पंजाब ने तीन मैच जीते हैं।

पिछले एक दशक से कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बहुउपयोगी साबित हुए सुनील नरेन को पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले में अंतिम एकादश में अपनी जगह को साबित करने की जरूरत होगी। त्रिनिदाद के खिलाड़ी नरेन ने 12 सीजन में 158 मैच खेले हैं। उनके खाते में 159 विकेट हैं, जबकि चार अर्धशतकों सहित वे 1039 रन बना चुके हैं। एक बार उनका एक्शन भी संदिग्ध रहा।केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीते थे और दोनों बार नरेन ने क्रमश: 24 और 21 विकेट लिए। पिछले तीन सीजन में से दो में वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके टीम मैैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा है। अभी तक कोलकाता के खाते में दस मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज हैं। अब देखना यह है कि दस मैचों में केवल सात विकेट लेने वाले नारायण को पंजाब के खिलाफ उतारा जाता है या नहीं।

 

Related Articles

Back to top button