ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
व्यापार

Insurance Policy पर आसानी से मिल सकता है लोन, इन बातों का रखें खास ध्यान

हम भारतीयों की एक खास आदत होती है। वो है अपने परिवार से प्यार करना और उसकी देखभाल करना, चाहे इसके लिए कुछ भी क्यों ना करना पड़ जाए। हम सभी को अपने परिवार की सुरक्षा का डर हमेशा रहता है। आपका यही डर बीमा कंपनियों के लिए बिजनेस बनता है।

परिवार को सुरक्षित रखने के लिए बीमा लेना और उनकी हर मांग को पूरा करने के लिए लोन लेना आज कल हर इंसान की आदत-सी बन गई है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पास भी जीवन बीमा पॉलिसी है तो आप उस पॉलिसी के बदले आसानी से और कम ब्याज पर लोन कैसे ले सकते हैं।

सरेंडर वैल्यू पर निर्भर करती है लोन की रकम

पॉलिसी के बदले लोन आप बैंक या नॉन-बैकिंग वित्तीय संस्थाओं (NBFC) के जरिए ले सकते हैं। आपको बता दें कि पॉलिसी के प्रकार और उसकी सरेंडर वैल्यू लोन की रकम पर निर्भर करती है। आमतौर पर लोन अमाउंट पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू का 80 से 90 प्रतिशत तक हो सकती है। इतना पैसा तब मिलेगा जब आपके पास मनी बैक या एंडोमेंट पॉलिसी है।

क्या होती है सरेंडर वैल्यू?

उस समय तक, जब आपका लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी मैच्यौर होगी, अगर उससे पहले आप अपनी पॉलिसी को सरेंडर करते हैं तो आपने उस पॉलिसी के तहत जो प्रीमियम भरा है, उसमें कुछ चार्ज काटने के बाद आपको कुछ हिस्सा वापस मिल जाता है और यही रकम सरेंडर वैल्यू कहलाती है।

सरेंडर वैल्यू हर बीमा पॉलिसी के साथ नहीं मिलती बल्कि सिर्फ उन पॉलिसी में ही सरेंडर वैल्यू की वापसी होती है जिनमें बीमा के साथ निवेश का भी हिस्सा होता है।

ब्याज दर

आपको लोन कितने ब्याज दर पर मिलेगा, यह आपके प्रीमियम के अमाउंट और भुगतान किए गए प्रीमियम की संख्या पर निर्भर करेगा। आपको बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस पर लोन की ब्याज दर 10-12% के बीच होती है।

लोन वापस नहीं करने पर लैप्स हो सकती है पॉलिसी

पॉलिसीधारक को पॉलिसी पर लिए गए लोन पर ब्याज के अलावा प्रीमियम का भी भुगतान करना होगा। लोन के रिपेमेंट में डिफॉल्ट या प्रीमियम भुगतान करने में चूक होने पर आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। आपको बता दें कि बीमा कंपनी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू से मूल और बकाया ब्याज की रकम वसूलने का अधिकार रखती है।

ऐसे लें लोन

जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन लेने के लिए आपको एक आवेदन फार्म भरना होगा, जिसमें आपको अपने जीवन बीमा पॉलिसी के सभी जरूरी ओरिजनल डॉक्युमेंट्स जमा करने होंगे। लोन की रकम के लिए लोन लेने वाले को बैंक का कैंसिल चेक भी फॉर्म के साथ देना होगा।

Related Articles

Back to top button