ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने शासकीय आवासों का किया भूमि-पूजन

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार ने समग्र विकास को ध्यान में रख कर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। साथ ही शासकीय कर्मियों के हितों का भी बराबर से ध्यान रखा है। राज्य मंत्री कावरे बुधवार को बालाघाट में पुनर्घनत्वीकरण योजना में 12 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 50 शासकीय आवासों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि अनुपयोगी भूमि पर इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है। यह सराहनीय पहल है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि नवीन आवास में कर्मचारियों को अब और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन का नाम अब पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जायेगा।

जन-सेवा मित्रों को दिये नियुक्ति-पत्र

आयुष राज्य मंत्री कावरे ने बुधवार को बालाघाट में नव-नियुक्त जन-सेवा मित्रों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि जन-सेवा मित्रों पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि जन-सेवा मित्रों को प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button