ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

30 हजार मासिक कमाई में करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाली महिला सहायक इंजीनियर बर्खास्त

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा को बर्खास्त करने की सूचना है। जल्‍द ही इसके औपचारिक आदेश जारी हो सकता है। एक दिन पहले ही लोकायुक्त् ने आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में आरोपित महिला सहायक इंजीनियर के यहां छापा मारा था। लोकायुक्‍त से मिली जानकारी के मुताबिक छापे के दौरान यह पाया गया कि 13 साल की नौकरी में आरोपित ने आय से 332% गुना ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। उनकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपए महीना है।

गुरुवार सुबह भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा था। अब तक 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में दो दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रईसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का LED TV लगा रखा था। उसके आलीशान फार्महाउस में अच्‍छी नस्‍ल की 70 से ज्‍यादा गायें और 65 डाग्‍स मिले थे। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन है।

बंगले में बनवाएगए बड़े से गैराज में थार जैसी महंगी गाड़ी, कृषि वाहन, लोडिंग वाहन समेत 20 वाहन मिले। इनमें दस कारें थी। लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा खुद को रसूखदार बताती थी। बंगले के कर्मचारियों से बात करने के लिए वॉकी-टॉकी का यूज करती थी। उसने बंगले में जैमर लगा रखा है। 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर यह आलीशान बंगला हेमा ने पिता के नाम बनवाया है। इसकी लागत 01 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रास-चेक करा रही है।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि हेमा मीणा के खिलाफ 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button