ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
देश

तहसील सिविल न्यायालयों में कुल 25 खंडपीठों का गठन

कटनी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय सहित जिले भर की 25 खण्ड पीठों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी धरमिन्दर सिंह राठौड जिला एवं सत्र न्यायालय में पूजन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, चैक बाउंस प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, भू-अर्जन के प्रकरण, राजस्व प्रकरण आदि का आपसी समझौते के आधार पर और प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निराकरण कराया जा रहा है। प्रकरणों के निराकण के लिए जिला न्यायालय एवं समस्त तहसील सिविल न्यायालयों में कुल 25 खण्डपीठों का गठन किया गया है, जिनके समक्ष लगभग 6000 प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण को भेजा गया है। साथ ही बैंक रिकवरी, विद्युत बिल, पेयजल बिल से संबंधित लगभग 7000 से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी आपसी समझौते से निराकरण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजस्व न्यायालयों में भी लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए 24 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button