ब्रेकिंग
हेमंत सोरेन के बाद NDA सहयोगी आजसू भी उतरी मैदान में: खनिज सेस और अवैध खनन पर सुदेश महतो ने केंद्र क... खूंटी में पुलिस और NCB की बड़ी कार्रवाई: 200 किलो गांजा जब्त, हजारीबाग के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्त... गिरिडीह पुलिस की अनूठी सेवा: कांवरियों के लिए 24 घंटे खुला सेवा शिविर, खुद भोग परोसते हैं SP डॉ. बिम... मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज धनबाद-जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा पुल का पिलर धंसा, दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूटा धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग के दौरान बड़ा ब्लास्ट: 3 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर; SNMMC... IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: विकसित किया आधुनिक 2D ऑप्टिकल टिल्ट सेंसर रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी प्रवेश के नए नियम लागू: 4 वर्षीय UG डिग्री वालों को सीधा प्रवेश जनकपुर में रिहायशी इलाके में पहुंचा जंगली भालू: कृषि कार्यालय और एकलव्य स्कूल के पास मूवमेंट, वन विभ... एमसीबी के चिरमिरी में मानवता शर्मसार: युवती से दरिंदगी, दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस
देश

राजस्थान के जालोर में युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी सिर को डेढ़ सौ फीट दूर फेंका

राजस्थान के जालौर जिले के पादरली गांव में अधेड़ द्वारा एक 22 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इतना ही नहीं सिर को धड़ से अलग करने के बाद आरोपी उसे 150 फीट लेकर गया। घटना बुधवार रात की है जिसके बाद शांति व्यवस्था बहाली के लिए जालौर में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है और 24 घंटों के लिए नेट बंदी भी की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन उसका परिवार अभी भी फरार है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मृतक के समर्थन में लोगों की भीड़ भी जुटी जिसके बाद पुलिस समझाइश से मामला शांत हुआ है।

जालोर जिले के आहोर के पादरली गांव में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बुधवार की है। आरोपी ने पहले पीछे से कुल्हाड़ी से वार करते हुए नीचे गिराया एवं उसके बाद तीन और ताबड़तोड़ वार करते हुए धड़ से सिर अलग कर दिया। मृतक किशोरसिंह (23) पुत्र मोहब्बत सिंह भोमिया राजपूत व आरोपी सांकलाराम (50) पुत्र खीमाराम भील दोनों एक ही गांव पादरली के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरसिंह शाम को घूमने के लिए गया था। जहा किशोर सिंह को आते देख सांकलाराम ने कुल्हाड़ी से किशोरसिंह के गले पर पीछे से वार कर दिया। जिससे किशोरसिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसके गले पर ताबड़तोड़ तीन और वार करते हुए सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी सिर को हाथों में उठाते हुए 150 फीट तक जीएलआर के पास फेंंककर फरार हो गया।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, सरेआम गला काटकर हत्या करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देररात तक शव नहीं उठाया।

स्थिति और हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को भी पकड़ लिया वही ऐतिहात के तौर पर जालौर जिले में इंटरनेट पर पाबंदी लगाई है। आरंभिक जानकारी में मृतक और हत्यारे दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं होने की बात सामने आई है। दोनों के घर आपस मे एक किमी दूरी के मध्य ही बने है। लेकिन हत्या क्यों की गई है यह वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर पुलिस की समझाइश के बाद मृतक का शव उठा लिया गया है।घटना के बाद आरोपी के घर के सदस्य भी फरार हो गए है।मृतक के परिजनों की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह गांव में अकेला ही रहता है।घटना की सूचना के बाद पूरा गांव एकत्रित हो गया।जालौर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी को शांति बनाए रखने को लेकर आदेश किया जारी है।

Related Articles

Back to top button