ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों की भर्ती परीक्षा स्थगित यह रही वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है । दरअसल, आज से छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाने थे लेकिन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जानकारी दी है कि फिलहाल इस भर्ती परीक्षा को स्थगित किया जाता है ।

इससे पहले 500 पदों पर भर्ती हेतु पीएससी ने विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए आज से आवेदन भरे जाने थे। पर आज ही पीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा को फिलहाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

लोक सेवा आयोग ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत छात्रावास अधीक्षक के कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन 13 मई को जारी की थी। जिसके लिए 17 मई को विज्ञापन प्रकाशित करवाए गए थे। छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार अभ्यर्थियों को लंबे समय से था। राज्य बनने के बाद अब तक दो बार छात्रावास भर्ती परीक्षा हुई है।

इस बार तीसरी बार भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण मामले में राहत मिलने के बाद इसकी भर्ती की तैयारी की गई थी। पूर्व में दो बार की गई भर्ती व्यापम के माध्यम से हुई थी, पर इस बार लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए भर्ती करने वाला था।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मात्र 12वीं बोर्ड पास मांगी गई थी इसके अलावा किसी भी किस्म का डिप्लोमा या डिग्री नहीं मांगा गया, हालांकि प्रश्नों में कंप्यूटर के प्रश्नों की अधिकता होनी थी। इसके लिए लाखों अभ्यर्थी आज से ही फॉर्म भरने के लिए इंतजार कर रहे थे पर उससे पहले ही लोकसेवा आयोग ने परीक्षा कैंसिल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

Related Articles

Back to top button