ब्रेकिंग
Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ...
मध्यप्रदेश

प्रयागराज से लौटे तीर्थयात्री बोले – हवाई जहाज से यात्रा अद्वितीय अविस्मरणीय और आनंदमयी रही

 भोपाल। मध्‍य प्रदेश सरकार की तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत इंडिगो की उड़ान से प्रयागराज गए 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था सोमवार को भोपाल लौटा। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

यात्रियों ने कहा कि राज्य सरकार ने आम गरीब बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा का अवसर देकर हमारी इच्छा पूरी कर दी। कई यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार मानते हुए कहा कि वे आधुनिक काल के श्रवण कुमार हैं। यात्रा अद्वितीय, अविस्मरणीय और आनंदमयी रही है।

प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान और देव दर्शन कर लौटे सभी यात्रियों के ललाट की आभा उनके आत्मिक संतोष को दिखा रही थी। यात्रियों के परिजन भी प्रसन्न नजर आए। तीर्थ यात्रा से लौटे जाट खेड़ी के प्रेम नारायण पटेल ने कहा कि सब कुछ कल्पना से परे रहा।

हवाई जहाज को आसमान में उड़ते हुए देखा करते थे। सोचा नहीं था कि उसमें बैठने को मिलेगा। संत हिरदाराम नगर सीटीओ निवासी सिया कुमारी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को खूब-खूब आशीर्वाद, उनके कारण त्रिवेणी संगम में स्नान का सपना पूरा हो सका। होटल में वीआइपी ट्रीटमेंट मिला। फंदा के मिट्ठू लाल मेवाड़ा ने कहा कि हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे भाग्य में तीर्थयात्रा का सौभाग्य भी है, वह भी हवाई जहाज से।

Related Articles

Back to top button