ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

UPSC परीक्षा में तीसरे प्रयास में अनुष्का को मिली सफलता, परिवार और दोस्तों ने नहीं डिगने दिया हौसला

इंदौर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में देश भर में 20वां स्थान हासिल करने वाली अनुष्का शर्मा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों और मार्गदर्शकों को दिया है।

25 वर्षीय अनुष्का ने बताया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता मिलने तक उनके इन नजदीकी लोगों ने उनका हौसला डिगने नहीं दिया।

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा के बाद अनुष्का ने इंदौर में ‘‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘अपने पहले प्रयास में मैं प्रारंभिक परीक्षा का पड़ाव तक पार नहीं कर सकी थी, जबकि दूसरे प्रयास में साक्षात्कार में सफल होने से चूक गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिलने तक मेरे परिवार के लोग, दोस्त और मार्गदर्शक यह कहकर लगातार मेरा हौसला बढ़ाते रहे कि इस परीक्षा में सफल होने की काबिलियत मुझ में है और मुझे अपनी कोशिश बंद नहीं करनी चाहिए।’’

अनुष्का ने बताया कि नवी मुंबई और चंडीगढ़ में स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के एक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की उपाधि हासिल की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भारत लौटने के बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई थीं।

इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में अर्थशास्त्र चुनने वाली अनुष्का ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद वह मौका मिलने पर लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान करना चाहेंगी।

अनुष्का अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके पिता सुनील शर्मा बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक और मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने अपनी बेटी पर करियर चुनने के लिए किसी तरह का दबाव कभी नहीं डाला। सिविल सेवा परीक्षा में उसके चयन के बाद हम बेहद गौरवान्वित और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। हमने इस परीक्षा के लिए उसे खूब तैयारी करते देखा है।’’

अनुष्का की मां मोनिका शर्मा ने कहा,‘‘सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता मिलने तक मेरी बेटी ने बहुत सब्र रखा है। हम लोग यह कहकर उसका हौसला बढ़ाते रहे कि नतीजा चाहे जो मिले, लेकिन उसकी मेहनत में कोई कमी नहीं है।’’

Related Articles

Back to top button