ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

रेप के आरोपी भगौड़े नित्यानंद ने बसा लिया अपना ही नया देश, बनाए 2 तरह के पासपोर्ट

भारत से भाग चुके विवादों में घिरे और दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्टस की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

नए देश की वेबसाइट भी बनाई
नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। उसकी वेबसाइट पर दावा किया गया है- “कैलासा बिना सीमाओं का एक देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल किए गए हिंदुओं ने बसाया है। ये वो लोग हैं जिन्होंने अपने ही देशों में प्रामाणिक रूप से हिंदू धर्म का अभ्यास करने का अधिकार खो दिया।’ इस देश का अपना एक ‘पासपोर्ट’ है और नित्यानंद ने पहले ही इसका एक ऑनलाइन सैंपल भी डाला है। नित्यानंद द्वारा इस देश को संप्रभु हिंदू राष्ट्र घोषित किया गया है। नित्यानंद के इस नए देश कैलासा का अपना एक अलग झंडा, पासपोर्ट और प्रतीक भी होगा।

बनाए 2 तरह के दो पासपोर्ट
वेबसाइट पर नित्यानंद ने अपने देश के अलग विधान, अलग संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नित्यानंद ने अमेरिका की एक प्रसिद्ध कानूनी सलाहकार कंपनी की मदद से संयुक्त राष्ट्र में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में उसने अपने देश को मान्यता देने की अपील की है। कैलासा के दो पासपोर्ट हैं एक एक सुनहरे रंग का और दूसरा लाल रंग का। इसके झंडे का रंग मैरून है और इस पर दो प्रतीक हैं- एक सिंहासन पर नित्यानंद और दूसरा एक नंदी है। नित्यानंद ने अपने के लिए एक कैबिनेट भी बनाई है और अपने एक करीबी अनुयायी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

लोगों को नागरिक बनने के लिए कर रहा आमंत्रित
वेबसाइट के मुताबिक, यह ‘नया देश’ एक मंदिर आधारित पारिस्थितिकी के साथ तीसरी आंख के पीछे का विज्ञान, योग, ध्यान और गुरुकुल शिक्षा पद्धति का भी दावा करता है। इतना ही नहीं, यह देश सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त भोजन और एक मंदिर आधारित जीवन प्रणाली देने की बात भी कहता है। नित्यानंद अब लोगों को अपने ‘देश’ का नागरिक बनने के लिए आमंत्रित कर रहा है साथ ही इसे चलाने के लिए वह लोगों से दान भी मांग रहा है

जानें कौन है भगोड़ा नित्यानंद?
नित्यानंद का असली नाम राजशेखरन है और वह तमिलनाडु का रहने वाला है। वह साल 2000 में बेंगलुरु के पास एक आश्रम बनाने के बाद प्रभावशाली हो गया था।उसके ज्यादातर भाषण कमोबेश आध्यात्मिक गुरू ओशो रजनीश के विचारों पर ही आधारित होते हैं। नित्यानंद कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित है। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी 2 अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button