ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

विश्व कप हारने के बाद भी न्यूजीलैंड टीम को मिला अवॉर्ड, देखती रह गई इंग्लिश टीम!

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को जुलाई में लॉर्ड्स के मैदान पर आइसीसी विश्व कप फाइनल में विवादास्पद हालात में हार के बाद शानदार खेल भावना दिखाने के लिए क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार से नवाजा गया। केन विलियमसन और उनकी टीम उस समय विश्व कप खिताब जीतने से चूक गए जब इंग्लैंड ने ओवरथ्रो पर दिए गए विवादास्पद छह रन की बदौलत खिताबी मुकाबले को सुपर ओवर में खींचा और फिर सुपर ओवर भी टाई रहने पर ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर पहली बार विश्व खिताब अपने नाम किया।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क में ड्रा हुए दूसरे टेस्ट के दौरान मेजबान टीम को यह पुरस्कार दिया गया। श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) अध्यक्ष कुमार संगकारा ने न्यूजीलैंड की टीम की तारीफ करते हुए कहा, “न्यूजीलैंड की टीम इस पुरस्कार की हकदार है। उस लम्हे की गहमागहमी में भी उन्होंने खेलभावना का शीर्ष स्तर दिखाया। यह उनकी टीम की विरासत है।”

3 गेंदों में बनाने थे 9 रन, ओवर थ्रो पर मिले 6 रन

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को अंतिम तीन गेंद में नौ रन की दरकार थी जब मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री पार चला गया और अंपायर ने इंग्लैंड को छह रन दे दिए। अंपायरों ने बल्लेबाजों के भाग कर लिए दो रन को भी जोड़ा। इस फैसले से इंग्लैंड ने मैच टाई कराया जिससे यह मुकाबला सुपर ओवर में खिंचा। सुपर ओवर भी टाई रहा जिसके बाद इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण खिताब जीता।

क्रिकेट से जुड़े नियम बनाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बाद में कहा कि वह ओवर थ्रो से जुड़े नियमों की समीक्षा करेगा।आइसीसी के एलीट पैनल के पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल का मानना था कि अंपायरों को छह की जगह पांच रन देने चाहिए थे। यह पुरस्कार एमसीसी और बीबीसी ने 2013 में एमसीसी के पूर्व अध्यक्ष और बीबीसी के टेस्ट मैच के विशेषज्ञ कमेंटेटर मार्टिन-जेनकिंस की याद में शुरू किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button