ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता... आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आह... बॉलीवुड में बढ़ रहा है छठ पूजा का क्रेज, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 64 साल पहले किस फिल्म में सबसे प... तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो ... हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट ... छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे क... न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिख... अमेरिका में बड़ा विमानन संकट: एफएए ने देश भर में सभी उड़ानें अचानक रोकीं, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तक...
मध्यप्रदेश

नौतपा पर बादलों ने फेरा पानी तेज आंधी और बारिश के बाद कई जगह गिरे ओले

जबलपुर। लोगों को तपाने आमादा हो रहे नौतपा पर तीसरे दिन बादलों ने पानी फेर दिया। शनिवार को सुबह से ही धूप के बीच कभी हल्के तो कभी मध्यम बादल छाए रहे। सूरज तपाने के लिए आमादा रहा पर दोपहर बाद अचानक बादल छाए और गहराने लगे। इसके बाद धूल भरी तेज हवा ओर गरज चमक के साथ बादल बरस पड़े। शहर वर्षा से तरबतर हो गया। जबलपुर से सिहोरा बरगी सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई। वर्षा का सिलसिला रुक रुक कर अभी जारी है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलती रही। पारा भी सामान्य से चार डिग्री तक कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस पास हैं।

सक्रिय हुआ है शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभः

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर कनार्टक तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके असर से हवा में नमी आने से बादल ओर वर्षा हो रही है।

जबलपुर संभाग में यही स्थितिः

वहीं जबलपुर संभाग के जिलों में भी मौसम बिगड़ गया है। कड़ी धूप के बाद आसमान को बादलों ने घेर लिया है और कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो रही है। जबलपुर के पड़ोसी जिले कटनी में भी तेज हवाओं के साथ शहर को काले बादलों ने ढंक लिया है। तेज हवा चल रही है और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। सुबह से शहर में तेज धूप निकली हुई थी और नोतपा का एहसास करा रही थी, लेकिन दोपहर को अचानक तेज हवा चलने लगी और धीरे-धीरे बादलों ने डेरा डाल दिया है। शहर में हल्की बूंदाबांदी अभी शुरू हुई है और तेज बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम बदलाव के साथ ही दिन का तापमान भी 38 डिग्री पर आ गया। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। शुक्रवार से ही अधिकतम तापमान में मौसम बदलने से कमी आ रही है।

Related Articles

Back to top button