ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत पीएम जेम्स मरापे ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद PM मोदी रविवार की शाम पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। यहां एयरपोर्ट पर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पैर छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। बता दें कि नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे हैं।

पीएम मोदी के लिए तोड़ी परंपरा

प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी में शाम के बाद विदेशी मेहमानों का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन पीएम मोदी के लिए ये परंपरा भी तोड़ दी गई और मेजबान देश के प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी वो पहले शख्स हैं जिनके लिए इस देश ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ा है। इससे भारत की दुनिया भर में बढ़ती साख और अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोगों में जबरदस्त उत्साह

पापुआ न्यू गिनी में बसे भारतीय लोगों ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने यहां पहुंचकर भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। कई भारतीय लोगों ने पीएम मोदी को तोहफे दिए और उनके साथ फोटो खिंचाने को लेकर उतावले दिखे।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी यहां फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक कॉर्पोरेशन (FIPIC) समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस मीटिंग में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी 22 मई को ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 24 मई को आस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसी दिन ऑस्‍ट्रेलिया के प्रमुख कारोबियों और निजी कंपनियों के सीईओ से भी उनकी मुलाकात होगी।इसके बाद पीएम मोदी 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button