ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

करणी सेना के नेता की मौत की गुत्थी उलझी काल डिटेल जांच रही पुलिस

 इंदौर। करणी सेना के नेता मोहितसिंह पटेल की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस को शक है मोहित ने गोली मारकर आत्महत्या की है। स्वजन आत्महत्या से इन्कार कर रहे हैं। पीएम और एफएसएल रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल की जांच कर रही है।

बिसनखेड़ा निवासी 29 वर्षीय कुं. मोहित पुत्र दिलीपसिंह पटेल (चौहान) की गुरुवार रात गोली लगने से मौत हुई थी। उसके सीने में दो गोलियां लगी थीं। गुरुवार तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मोहित ने आत्महत्या की है या उसे गोलियां मारी गई हैं। पिता दिलीप ने बताया कि मोहित की न तो किसी से दुश्मनी थी, न घर में कोई दिक्कत थी। उनके पास करीब 50 बीघा जमीन है। मोहित इकलौता बेटा था।

पुलिस अब उन दोस्तों से पूछताछ कर रही है जो मोहित के साथ रहते थे। मोहित ने घटना के पूर्व गांव में ही रहने वाले आकाश को काल लगाया था। दोपहर में एसआइ ने बयान लिए तो कहा वह करीब 10.15 बजे निकला था। उसने कहा था कि नेता मैं एक घंटे बाद फोन लगाऊंगा। तू आ जाना। आकाश ने कहा- मैं अभी आ जाता हूं। मोहित ने कहा कि आधे घंटे बाद आना। इसी तरह उसने राहुल को भी काल लगाया। सभी दोस्त ढूंढते हुए पहुंचे तो कार अंधेरे में खड़ी मिली।

इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस

स्वजन बोले मोहित के सीने में दो गोलियां लगी हैं। लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद दो गोलियां कैसे मार सकता है। आत्महत्या करता तो सिर में गोली मार सकता था।

पुलिस का दावा

घटना स्थल पर संघर्ष के निशान नहीं मिलें। सीट पीछे कर लेटा था। रिवाल्वर पैरों के पास थी। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि एक गोली मारने के बाद भी दूसरी गोली चला सकता है। मोहित की रिवाल्वर पर खून लगा है।

अंदरूनी बात जो स्वजन अभी तक छुपा रहे

मोहित का फोन फ्लाइट मोड पर मिला है। उसके पहले पत्नी मां के फोन से 19 बार काल लगा चुकी थी। मां का फोन नहीं उठाया, जबकि इसी दौरान उसने दोस्तों से बात की। ससुर के मिस्ड काल भी मिले हैं, जबकि उसने साले से बात की थी। मोहित की पांच साल पूर्व ही शादी हुई है। पुलिस का दावा है कुछ बातें हैं जो मोहित के स्वजन छुपा रहे हैं। पुलिस अब मोहित के फोन की काल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। जिस कार में शव मिला, वह दोस्त आर्यन जोशी की है।

Related Articles

Back to top button