ब्रेकिंग
रोहतक: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला, दोनों गांवों की संयुक्त... कुरुक्षेत्र: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के SDO की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया अवै... हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की सहजता बनी सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी और अमित शाह का भी मिला अटूट भरोसा अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हड़कंप! पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा पति, अस्पताल में कैंची से हमले... अंबाला साइबर पुलिस का 'ऑपरेशन ट्रेकटाउन', ऑनलाइन गेमिंग ऐप से 5 करोड़ ठगने वाले 2 मुख्य आरोपी मध्य प... सिरसा के देसूजोधा में गंदे पानी से हाहाकार! 30 से ज्यादा मरीज बठिंडा और लुधियाना रेफर, 10 दिन पहले ब... रीवा SP द्वारा रिटायर्ड IG सिकरवार पर निकाले 11.61 लाख की रिकवरी आदेश पर CAT ने लगाई रोक! SP को भेजा... ग्वालियर में बनेगा देश का नया टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन: 5 बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश, ज्योतिरादित... अज्ञातवास में पांडवों की प्यास बुझाने प्रकट हुई थी बाणगंगा! शिवपुरी सिद्धेश्वर धाम में स्थापित हैं ओ... नर्मदापुरम दौरे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान: मूंग खरीदी की बढ़ेगी तारीख, तवा पुल प...
मध्यप्रदेश

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह के गंगा जमुना स्‍कूल में हिजाब मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में खजुराहो के संसद सदस्‍य शर्मा ने कहा कि बगैर प्‍लानिंग के महिला शिक्षक खरे से खान नहीं बन सकती।

उन्‍होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि दमोह में जिहादी साम्राज्‍य खड़ा करने की कोशिश कैसे की गई। शर्मा के अनुसार इस मामले की बारीकी से जांच की जानी चाहिये।

शर्मा ने कहा कि उन्‍होंने मांग की है कि इदरीस खान, जलील खान और मुश्‍ताक खान का टेरर फंडिंग से क्‍या संबंध है इसकी भी जांच की जानी चाहिये।

प्रदेश अध्‍यक्ष के अनुसार दमोह में गंगा जमुना स्‍कूल में हिजाब मामले में बेटियों पर जिस तरह से दबाव डाला गया। उसके बाद शासन-प्रशासन ने कार्रवाई की है। स्‍कूल की मान्‍यता भी रद कर दी गई है। उन्‍होंने यह भी कहा कि संस्‍था के पास हजारों एकड़ जमीन कहां से आई इसकी भी जांच की जानी चाहिये।

शर्मा ने कहा कि हमारी बहनों को लव जिहाद के जाल में फंसाकर स्‍कूल प्रबंधन ने मतांतरण किया। इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। इस मामले में लव जिहादी मानसिकता के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिये।यहां जिहादी साम्राज्‍य कैसे खड़ा हुआ इसकी जांच होनी चाहिये।

प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने सवाल किया कि वे यह बात बड़ी गंभीरता से कह रहे हैं कि ये लोग टेरर फंडिंग से जुड़े हुए हैं। जबलपुर हाइकोर्ट में भी एनआइए ने वकीलों को पकड़ा है। कटनी का भी एक अल्‍पसंख्‍यक उनके जुड़ा हुआ है। इनके कनेक्‍शन कहीं न कहीं जुड़े हैं।

 

Related Articles

Back to top button