ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

अपने पिता की इस शर्त पर अमिताभ ने की थी जया से शादी फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

 बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने हमेशा से ही कपल गोल्स दिए हैं। वहीं आज यानी 3 जून को उनकी शादी के 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अमिताभ और जया की कुछ पुरानी फोटोज शेयर की है। इसके साथ ही श्वेता ने उनकी हैप्पी मैरिड लाइफ के पीछे का खुलासा भी किया है। 3 जून साल 1973 अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे। जया बच्चन यानी की जया भादुरी पहले से ही एक बड़ी एक्ट्रेस थीं। बिग बी से मिलने के बाद दोनों ने कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं। जिसमें चुपके-चुपके, शोले और अभिमान जैसी फिल्में शामिल हैं।

दिलचस्प है जया-अमिताभ की लव स्टोरी

अमिताभ और जया की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। पहली बार दोनों 1971 में फिल्म गुड्डी के सेट पर मिले थे। वहां दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों काफी लंबे रिलेशन में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है।

दरअसल अमिताभ फिल्म जंजीर के हिट होने पर जया को घुमाने के लिए लंदन ले जाना चाहते थे। इस बात को लेकर उनके पिता राजी नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे जया को तभी ले जा सकते हैं जब वे उनकी पत्नी बन जाएंगी। जिसके बाद दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। फिर दोनों के दो बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हुए।

शादी से खुश नहीं थे जया के पिता

इतना ही नहीं जया के पिता भी उनकी शादी से खुश नहीं थे। दरअसल जया बच्चन ने नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में एक बार अमिताभ से जुड़ा अपनी शादी का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वे उनके जल्दी शादी करने से खुश नहीं थे। जया ने कहा मैंने अमिताभ से कहा, लेकिन आपको मेरे माता-पिता से बात करनी होगी। उन्होंने मेरे पिता को बुलाया और उनसे बात की। मेरे पिता खुश नहीं थे। वे कभी नहीं चाहते थे कि मेरी जल्दी शादी हो। हम तीन बहनें थीं।

जया बच्चन ने आगे बताया कि शादी का प्रस्ताव सुनते ही उनके पिता ने कहा ‘मैं तुम्हें इस दुनिया में सिर्फ खुद को शिक्षित करने, शादी करने, घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए नहीं लाया हूं। मैं चाहता हूं कि आप सभी अपने जीवन में कुछ करें।’

Related Articles

Back to top button