ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
देश

रतलाम के नामली में सात वर्षीय बालिका के साथ जंगल में किया दुष्कर्म आरोपित हिरासत में

नामली /रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय युवक द्वारा सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में जानकारी जुटाकर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका स्वजनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। तभी आरोपित राजेंद्रसिंह वहां पहुंचा तथा मौके का फायदा बालिका को उठाकर अपने साथ जंगल में ले गया तथा वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को वापस उसके घर पर छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने स्वजनों को सूचना दी। स्वजन तत्काल एक अस्पताल में उसे लेकर उपचार के लिए पहुंचे।

वहां से उन्हें बालिका को जिला सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिला सरकारी अस्पताल में उपचार कराने के लिए स्वजन पीड़िता को लेकर पहुंचे तब उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हुई। इसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सक ने ही नामली पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।

सूचना मिलने पर नामली टीआइ प्रीति कटारे दल के साथ पहुंची व घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपित 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र शंभू सिंह ने उक्त घिनोना कृत्य किया है। इसके बाद राजेन्द्र सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बालिका को रतलाम जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित राजेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही।

Related Articles

Back to top button