ब्रेकिंग
Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी
मनोरंजन

बेटे करण के मेहंदी फंक्शन में जमकर नाचे सनी देओल वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों देओल परिवार में खुशी का माहौल है। करण के प्री वेडिंग फंक्शन में परिवार वाले जमकर एंजॉय कर रहे हैं। 12 जून को करण की रोका सेरेमनी रखी गई थी। करण देओल द्रिशा आचार्य के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों की रोका सेरेमनी में पूरा देओल परिवार साथ नजर आया था। इस मौके पर सब काफी खुश थे। वहीं अब करण और द्रिशा के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है।

शुरू हुए करण के प्री वेडिंग फंक्शन

हाल ही में करण और द्रिशा की मेंहदी सेरेमनी हुई। ऐसे में अब सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे जमकर नाच रहे हैं। सनी देओल की खुशी का इस समय ठिकाना नहीं है। अपने बड़े बेटे को शादी के बंधन में बंधते देख वे इसे जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वक्त शादी से जुड़ी रस्में हो रही हैं। वायरल हो रहे सनी के इस वीडियो में वे ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सनी के साथ उनके छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी दिखाई दे रहे हैं। वे सॉन्ग नाच पंजाबन नाच पर डांस कर रहे हैं।

झूमकर नाचे सनी देओल

सनी देओल के साथ एक महिला भी नाचती दिखाई दे रही हैं। वहीं पास में खड़े बॉबी देओल इस पल को काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में सनी के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। इस वीडियो में शादी का माहौल शानदार लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 से 18 जून के बीच दोनों की शादी होगी। इस खास मौके पर देओल परिवार का बंगला खूबसूरत अंदाज में सज सज चुका है। अब सोशल मीडिया देओल परिवार के घर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button