ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मध्यप्रदेश

कोरबा के कपड़ा दुकान साहेब कलेक्शन में आग से दो महिला समेत तीन की मौत छह गंभीर

कोरबा। शहर के मध्य टीपीनगर क्षेत्र स्थित कपड़ा दुकान साहेब कलेक्शन में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान रश्मि सिंह निवासी चिरमिरी जिला कोरिया और शत्रुघ्न धीरहे निवासी ग्राम कौरुमौहा जिला जांजगीर के रूप में की गई है। एक अन्य मृतक की पहचान की जा रही है। छह लोगों को गंभीर रूप से झुलसने पर अस्पताल दाखिल कराया गया है।

घटना सोमवार दोपहर की है। देखते-देखते साहेब कलेक्शन में लगी आग आसपास के आधा दर्जन से अधिक दुकानों तक फैल गई। नगर निगम के तीन मंजिलें इस भवन में लगी आग में प्रथम मंजिल में कई लोग फंस गए। घटना के बाद अंदर भगदड़ ​की स्थिति बन गई; जान बचाने के लिए प्रथम मंजिल के खिड़की से कूदने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। आग कैसे और क्यों लगी इस बात की ठीक—ठीक जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर फंसे कई लोगों को दमकल टीम के के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विलंब से दमकल टीम पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। आग की स्थिति को देखते हुए यहां 10 दमकल वाहनों को लगाया गया है।

क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की गई बंद

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी, बालकों का नगर सेना की अब तक पांच दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है। पानी समाप्त हो गया पर आग कम नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दुकानों के ऊपर इंडियन बैंक और कुछ अन्य कार्यालय संचालित हैं। यहां फंसे लोगों ने ही खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

मुख्य मार्ग में हुई घटना की वजह से मौके पर भारी भीड़ लग गई है। सड़क पर जाम लगने की वजह से मुख्य मार्ग में आवागमन बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट किया है ताकि राहत कार्य में आसानी हो सके।

आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

Related Articles

Back to top button