ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

बिपर्जय का असर तेज हवाओं के साथ भोपाल सागर ग्वालियर उज्जैन में झमाझम के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरू होने से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। उधर चक्रवात बिपर्जय कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। साथ ही उत्तर-पश्चिमी मप्र, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उससे लगे राजस्थान पर बना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार-बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर में 35.6, दतिया में 14.2, गुना में 8.2, टीकमगढ़ में पांच, भोपाल में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। सोमवार को बालाघाट में तीव्र लू रही थी, जबकि नरसिंहपुर, रीवा एवं सीधी में भी लू का प्रभाव रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने के संकेत मिले हैं। बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बिपर्जय भी उत्तर-पश्चिमी मप्र के आसपास सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बिपर्जय के असर से उत्तर-पश्चिमी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला जारी है। मंगलवार-बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

उधर बादल बने रहने के साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चलने के कारण पश्चिमी मप्र के सभी शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट हो गई है। हालांकि पूर्वी मप्र में बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी में अभी भी गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button