ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

आदिपुरुष को लेकर कृति सेनन की मां ने किया रिएक्ट कहा – भावनाओं को समझो

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के डायलाॅग्स और कुछ दृश्य को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। रिलीज से पहले भी फिल्म के वीएफएक्स को लेकर विवाद हुआ था। अब दर्शक इस फिल्म की काफी आलोचना कर रहे हैं। देश भर से लोगों और सेलिब्रिटीज के रिएक्शन सामने आ रहे थे। वहीं आदिपुरुष में सीता का रोल प्ले करने वाली कृति सेनन की मां का भी अब रिएक्शन सामने आ गया है। उनका कहना है कि भावनाओं को समझा जाना चाहिए। बता दें कि कृति ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया है।

गलतियों को नहीं, भावनाओं को समझो..

कृति ने माता जानकी के मॉर्डन अवतार को दिखाने की कोशिश की है। सीता बनी कृति का लुक लोगों को पसंद नहीं आया था। फिल्म को लेकर चल रहे विवाद में अब कृति सेनन की मम्मी ने भी रामायण के एक दोहे को कहते हुए अपने विचार साझा किए हैं। कृति की मां गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौपाई शेयर करते हुए लिखा है जय श्री राम। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी…यानी अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो दुनिया सुंदर लगती है।

कृति ने भी शेयर किया वीडियो

साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो, ना कि ये कि वो झूठे थे। इसलिए गलतियों को नहीं, भावनाओं को समझो। इससे पहले कृति सेनन ने भी एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि मैं सिर्फ तालियों पर फोकस कर रही हूं। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बाद मेकर्स ने विवादित डायलॉग बदलने की बात कही थी। जिसके बाद उन डायलाॅग्स को बदल दिया गया है। हनुमान जी के द्वारा बोले गए कई टपोरी स्टाइल डायलॉग बदल दिए गए हैं। इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है।

Related Articles

Back to top button