ब्रेकिंग
Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ
खेल

पहले एशेज टेस्ट में रिकॉर्डों की बाढ़ कमिंस और ख्वाजा का अनोखा कारनामा

पहला एशेज टेस्ट रोमांचक रूप से खत्म हुआ। पांचवें दिन अंतिम सेंशन में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 281 रन का टारगेट दिया था, जिसे मेहमान टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कंगारू ने इंग्लैंड में 75 साल बाद 280+ चेज किया। कप्तान पैट कमिंस 44* और नाथन लायन 16* ने मैच विजयी पार्टनरशिप की।

उस्मान ख्वाजा पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले 13वें बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वह टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले किम ह्यूजस ने 1980 में ऐसा किया था।

इंग्लैंड में विपक्षी टीम का रनचेज

404 रन- ऑस्ट्रेलिया, हेडिंग्ले, 1984

342 रन- वेस्ट इंडीज, लॉर्ड्स, 1984

322 रन, वेस्ट इंडीज, हेडिंग्ले, 2017

281 रन, साउथ अफ्रीका, एजबेस्टन, 2008

281 रन, ऑस्ट्रेलिया, एजबेस्टन, 2023

टेस्ट में 9वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी लक्ष्य का पीछा करते हुए

81 रन- वीवीएस लक्ष्मण और इशांत शर्मा, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली, 2010

61* रन- जेफ डुजोन और विंस्टन बेंजामिन, वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, ब्रिजटाउन, 1988

56*रन- टिब्बी कॉटर और गेरी हेजलिट, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 1907

55* रन- पैट कमिंस और नाथन लायन, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2023

54 रन- ब्रायन लारा और कर्टली एम्ब्रोस, वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 1999

एक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कप्तान के सर्वाधिक छक्के

6 छक्के- रिकी पोंटिंग, न्यूजीलैंड (ऑकलैंड) 2005

5 छक्के- पैट कमिंस, इंग्लैंड (एजबेस्टन), 2023

4 छक्के- इयान चैपल, पाकिस्तान (एडिलेड), 1972

Related Articles

Back to top button