ब्रेकिंग
दिन-दिहाड़े चोर ने स्कूटी से उड़ाई हजारों की नकदी, घटना CCTV कैमरे में कैद Punjab में Immigration कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ 201 कंपनियों पर दबिश ‘ब्राह्मण नहीं तो कथा नहीं कर सकती’, देविका किशोरी को कथा करने से रोका, कहा- पहले किसी ब्राह्मण से श... जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थे भोपालः पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर मांगी माफी, जानें क्या था कारण MP अजब भी है, सबसे गजब भी है… ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी ने CM मोहन यादव को सराहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से नये औद्योगिक युग का आगाज… CM मोहन यादव ने PM मोदी का जताया आभार रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन पर हमला, लड़की के पिता ने ही लाठी-डंडों से पीटा; लव मैरिज से था नाराज मैहर में 43 दिनों में रिकॉर्ड 47.3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवरात्र से 6 गुना संख्या छतरपुर में गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला, 9 लोग घायल

अधेड़ व्यक्ति का कारनामा कर देगा हैरान, नाबालिग लड़की को…

3 दिन पहले माली गंज स्थित सिल्क स्टोर में काम करने वाला एक व्यक्ति वहां काम कर रही नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अगवा कर भगा ले गया। आरोपी 2 साल से नबालिग लड़की के साथ जिस्मानी रिश्ते बना रहा था। लड़की के घर से गायब होने पर पिता ने थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को जगराओं स्थित उसके किराये के घर से काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमेल निवासी मलकपुरी जगराओं के रुप में हुई है।

लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी माली गंज स्थित नीलकंठ सिल्क सेटोर में हैल्पर का काम करती है। 14 फरवरी को उसकी बेटी काम पर गई परंतु रात को घर नही लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि स्टोर में काम करने वाला आरोपी सुमेल  (43) उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। करीब 2 साल से वह उसकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। तब उसकी बेटी की उम्र मात्र 15 वर्ष थी।

जांच अधिकारी बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुमेल की लड़की के साथ 2 साल से दोस्ती थी जो कि बहला फुसला कर लड़की का शारीरिक शोषण करता था। गत रात्रि लड़की जब घर नही लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को जगराओं इलाके स्तित उसके घर से काबू कर लिया है। लड़की को माता पिता के हवाले किया गया है। फिलहाल आरोपी सुमेल के खिलाफ लड़की को बहला-फुसला कर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। लड़की का मेडीकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा जोड़ी जाएगी।

दिन-दिहाड़े चोर ने स्कूटी से उड़ाई हजारों की नकदी, घटना CCTV कैमरे में कैद     |     Punjab में Immigration कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ 201 कंपनियों पर दबिश     |     ‘ब्राह्मण नहीं तो कथा नहीं कर सकती’, देविका किशोरी को कथा करने से रोका, कहा- पहले किसी ब्राह्मण से शादी करो     |     जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थे     |     भोपालः पीएम मोदी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर मांगी माफी, जानें क्या था कारण     |     MP अजब भी है, सबसे गजब भी है… ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी ने CM मोहन यादव को सराहा     |     ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से नये औद्योगिक युग का आगाज… CM मोहन यादव ने PM मोदी का जताया आभार     |     रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन पर हमला, लड़की के पिता ने ही लाठी-डंडों से पीटा; लव मैरिज से था नाराज     |     मैहर में 43 दिनों में रिकॉर्ड 47.3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवरात्र से 6 गुना संख्या     |     छतरपुर में गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला, 9 लोग घायल     |