ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

दादूराम के घर का सूरज डूबा रेस्क्यू दल ने बरामद किया शव

अनूपपर। शुक्रवार की दोपहर जैतहरी के ग्राम रोहिलाकछार के पास सोननदी में नाव पलट गई थी। नाव पर सवार दो युवक डूब गए थे। बालकराम तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन सूरज डूब गया था। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के निर्देश पर एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड अनूपपुर की रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार की शाम एवं शनिवार की सुबह सोननदी में खोजबीन की। शनिवार सुबह नदी के अंदर कचड़े में फंसा शव दिखा, जिसे निकाला गया।

बालकराम ने बचाई थी तैरकर जान

शुक्रवार की दोपहर उमरिया के नौरोजाबाद के छादा के बालकराम पिता रामरतन एवं सूरज पिता दादूराम अनूपपुर के मुस्लिम मछली ठेकेदार के कहने पर मछली मारने के गए थे। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होने पर नाव पलट गई जिससे सूरज डूब गया जबकि बालकराम ने तैर कर नदी के किनारे आकर अपनी जान बचाई थी।

झाड़-झंकार व कचड़े में फंसा था शव

शुक्रवार की दोपहर से रेस्क्यू दल द्वारा सोननदी में बने बैराज के पीछे रोहिलाकछार गांव के पास गहरे पानी में रेस्क्यू चालू किया लेकिन दोपहर बाद अत्याधिक वर्षा एवं आंधी-तूफान के कारण रेस्क्यू का काम रोकना पड़ा था। शनिवार की सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई और लापता सूरज वर्मन का शव सोननदी के बीच झाड़-झंकार एवं कचड़े में फंसा हुआ था को निकाला गया। जैतहरी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जैतहरी अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button