ब्रेकिंग
3 हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों से नदारद रहे एकनाथ शिंदे, क्या महायुति में पड़ गई है दरार? अद्भुत दृश्य के साथ खत्म होगा महाकुंभ, दिखेगा ये खास नजारा 45 लाख का होम लोन, बीमारी से मौत, फिर बीमा कंपनी का झटका… अब आया बड़ा फैसला पटना जिले को CM नीतीश कुमार की सौगात, ₹1404 करोड़ की 623 परियोजनाओं का शुभारंभ पाकिस्तान में बिलावल-शरीफ और इमरान ही नहीं, आतंकी भी बना रहे गठबंधन लौट रही सर्दी! दिल्ली-NCR में छाए बादल, फिर से बदलेगा मौसम; इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ‘अधिकारियों की लापरवाही से महाकुंभ में हादसा’, बाबा बागेश्वर ने साधा निशाना, कहा- सेना लगा देते तो ब... कौन हैं वो कश्मीरी बिजनेसमैन? जिससे एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने की शादी? LoC पर भारत-पाक के बीच 75 मिनट तक चली मीटिंग, क्या हुई बात? अब दिल्ली मेट्रो में आपका इंटरनेट चलेगा सुपरफास्ट, DMRC ने उठाया बड़ा कदम

बैतूल में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को सारणी थाना क्षेत्र के धंसेड गांव में करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धंसेड में कार्रवाई की। यहां मिली खेती में कुछ छोटे और कुछ बड़े पौधे पाए गए हैं।

सारणी थाना प्रभारी जयपाल इवनती ने बताया कि मौके पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़क वाडा में भी एक एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में कोटवारों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उन्हें इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खेती में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य आदिवासी ग्रामीणों को बहका कर अफीम की खेती के लिए राजी करते हैं। इसके लिए वे प्रति एकड़ राशि भी दे रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कई टीम अलग-अलग क्षेत्र में इस गैंग की तलाश में जुटी हैं। आशंका है कि घोड़ाडोंगरी सारणी क्षेत्र में कई और जगह भी अफीम की खेती मिल सकती है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

3 हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों से नदारद रहे एकनाथ शिंदे, क्या महायुति में पड़ गई है दरार?     |     अद्भुत दृश्य के साथ खत्म होगा महाकुंभ, दिखेगा ये खास नजारा     |     45 लाख का होम लोन, बीमारी से मौत, फिर बीमा कंपनी का झटका… अब आया बड़ा फैसला     |     पटना जिले को CM नीतीश कुमार की सौगात, ₹1404 करोड़ की 623 परियोजनाओं का शुभारंभ     |     पाकिस्तान में बिलावल-शरीफ और इमरान ही नहीं, आतंकी भी बना रहे गठबंधन     |     लौट रही सर्दी! दिल्ली-NCR में छाए बादल, फिर से बदलेगा मौसम; इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट     |     ‘अधिकारियों की लापरवाही से महाकुंभ में हादसा’, बाबा बागेश्वर ने साधा निशाना, कहा- सेना लगा देते तो बेहतर होता     |     कौन हैं वो कश्मीरी बिजनेसमैन? जिससे एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने की शादी?     |     LoC पर भारत-पाक के बीच 75 मिनट तक चली मीटिंग, क्या हुई बात?     |     अब दिल्ली मेट्रो में आपका इंटरनेट चलेगा सुपरफास्ट, DMRC ने उठाया बड़ा कदम     |