ब्रेकिंग
फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस Yamunanagar Crime News: हरप्रीत कौर की मौत मामले में पति सहित चार पर केस दर्ज, मायके वालों ने लगाए द... Hisar News: लिफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ युवक का सिर, CCTV फुटेज देख दंग रह गए परिजन Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त
मध्यप्रदेश

मंडला पुलिस ने पकड़ा विदेशी शराब का जखीरा विभाग मौन

मंडला। जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 3 सालों से हजारों लीटर देसी विदेशी शराब हर दिन अवैध तरीके से खपाई जा रही है। लेकिन आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

हाल ही में मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने जिले में शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत मंडला कोतवाली पुलिस ने एसडीओपी अश्विनी कुमार के निर्देशन में मंडला जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित जंतीपुर पंचायत से अवैध शराब का लाखों रुपयों का अवैध जखीरा बरामद किया है। एसडीओपी अश्विनी कुमार ने बताया कि जब्त की गई शराब लगभग 1100 लीटर है और यह पूरी की पूरी विदेशी शराब है। अवैध शराब का जखीरा जंतीपुर पंचायत के एक पुराने पोल्ट्री फॉर्म से बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोल्ट्री फार्म के मालिक का पता नहीं चल पाया है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी अश्विनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम संजय दोहरे निवासी मंडला है। जो अवैध शराब के व्यापार में लिप्त पाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इतनी अधिक मात्रा में विदेशी अवैध शराब का जखीरा कहां से बुलवाया गया? इस पोल्ट्री फॉर्म में कब से शराब का जखीरा छुपा कर रखा गया है? और इसे कहां भेजा जाना था? इन सब की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button