ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...
मध्यप्रदेश

वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से हुई रवाना दोपहर तीन बजे जबलपुर पहुंचेगी

जबलपुर। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। रवाना होने से पहले लोगों ने नारे लगाए। ट्रेन में सवार लोगों का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। रानी कमलापति से चलकर विभिन्‍न स्‍टोशनों से होते हुए ट्रेन जबलपुर तीन बजे पहुंचेगी।

दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पिपरिया, करेली, गाडरवारा में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

पांच वंदे भारत ट्रेनों में दो रानी कमलापति स्टेशन, तीन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की गईं रवाना

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज पांच वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया। जिसमें से दो ट्रेन रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से रवाना की गई। वहीं तीन ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच लगाए गए हैं।

500 से ज्यादा यात्री, भोपाल के कई स्कूलों के बच्चे भी

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आज 500 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं इनमें भोपाल के कई स्कूलों के बच्चे भी हैं जिन्हें रानी कमलापति से इटारसी रेलवे स्टेशन तक ले जाया जाएगा। वही यात्री जबलपुर तक का सफर करेंगे । ट्रेन का स्वागत नरसिंहपुर, पिपरिया, श्रीधाम गाडरवारा, और नर्मदा पुरम में किया जाएगा। ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

Related Articles

Back to top button