ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी कुर्बानी का वीडियो प्रसारित न करें सड़कों पर नहीं पढ़ें नमाज

भोपाल। ईद पर कुर्बानी और नमाज को लेकर एमपी वक्फ बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कुर्बानी के वीडियो, आडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की समझाइश दी गई है। साथ ही नमाज ईदगाह के अंदर एवं मस्जिद परिसर में ही पढ़ने को कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गैर-जरूरी तौर पर सड़कों पर नमाज अता न की जाए। वक्फ बोर्ड ने इस तरह की एडवाइजरी पहली बार जारी की है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सनवर पटेल ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि बोर्ड के अंतर्गत प्रदेशभर में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह-मजार, ईदगाह, कर्बला एवं मदरसा-स्कूल आदि के रूप में लगभग 15 हजार वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। ईदुल अजहा इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। इस वजह से बोर्ड ने अपने अधीनस्थ वक्फ मुतवल्लियों एवं प्रबंध समितियों के लिए यह एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में क्या है

:- प्रशासन द्वारा कुर्बानी को लेकर जारी निर्देशों का पालन करें। आमजनों को भी एडवायजरी का पालन करवाएं।

:- कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीनशेड से मजबूती से बंद रखें। उक्त जगहों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव भी कराएं।

:- कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें। कुर्बानी के बाद अनुपयोगी अवशेष सुरक्षित एवं नगरीय निकाय द्वारा रखे कंटेनर या चयनित स्थान पर ही डालें।

:- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी सूरत में न करें। सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करें।

:- कुर्बानी का कोई भी वीडियो, फोटो या आडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित न करें।

:- ईद की नमाज केवल ईदगाह के अंदर एवं मस्जिद परिसर में ही पढ़ें। गैर जरूरी तौर पर सड़कों में नमाज अता करने से बचें। जरूरत महसूस होने पर स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अता करें।

Related Articles

Back to top button