ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

महिला की संदिग्ध मौत मायके पक्ष का आरोप- पति के थे अवैध संबंध

जबलपुर। बड़ी ओमती निवासी रहनुमा (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने मर्ग पंचानामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि प्रथमद्ष्ट्या फांसी लगाकर आत्महत्या का पता चला है। वहीं मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि रहनुमा के पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। पति व अन्य ससुराल वालों ने रहनुमा की हत्या कर दी।

रहनुमा को अवैध संबंधों का पता चल चुका था

दमोह निवासी कलीम खान ने बताया कि उनकी भतीजी रहनुमा का विवाह वर्ष 2019 में बड़ी ओमती निवासी अजमत पिता शौकत के साथ हुआ था। विवाह के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। परंतु इसी बीच अजमत के दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। अजमत को दूसरी महिला के साथ देखकर रहनुमा परेशान रहने लगी थी, जिसकी जानकारी उसने मायके पक्ष को दी थी। रहनुमा को अवैध संबंधों का पता चल चुका था संभवत: इसीलिए उसकी हत्या कर शव को फांसी पर टांग दिया गया।

अस्पताल की मरचुरी में मिला शव

कलीम ने बताया कि मंगलवार शाम 4.53 बजे ससुराल वालों ने सूचना दी कि रहनुमा ने फांसी लगा ली। वे जब जबलपुर पहुंचे तो शहर स्थित एक निजी अस्पताल की मरचुरी में रहनुमा का शव मिला। पूछताछ में पता चला कि रहनुमा का शव दोपहर 12-1 बजे फांसी पर लटका मिला था। ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारकर 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया था। कलीम ने बताया कि दो मासूम बेटों को छोड़कर रहनुमा दुनिया से विदा हो गई। एक बेटे की उम्र दो वर्ष है तथा दूसरा मात्र 10 माह का। अब मासूम बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।

प्रथमद्ष्ट्या फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला

ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि प्रथमद्ष्ट्या फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। रहनुमा के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। तहसीलदार की मौजूदगी में पंचानामा तैयार का शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जहां डाक्टरों की पैनल पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button