ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी यह दो खिलाड़ी रेस में आगे

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद अब भारतीय टीम अगली सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इंडियन टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। पहला मैच 12 जुलाई से विंडसर पार्क (डोमिनिका) में शुरू होगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टूर पर भारतीय टीम बदली नजर आएगी। जहां कई सीनियर खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई है। वहीं यंग प्लेयर्स को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को टीम में मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल ये है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने कौन उतरेग।

शुभमन गिल को नंबर तीन पर मौका दे सकते हैं कप्तान

रोहित शर्मा नंबर तीन पर शुभमन गिल को मौके दे सकते हैं। गिल लगातार अच्छा खेल रहे हैं। अगर रोहित यशस्वी जायसवाल या रुतुराज गायकवाड के साथ ओपनिंग करने उतरते हैं, तो शुभमन को नंबर तीन पर आना पड़ सकता है। आंकड़ों की बात की जाए तो शुभमन गिल अबतक 15 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें 34.23 के औसत से 890 रन और 2 शतक जड़ चुके हैं।

ऋतुराज गायकवाड को भी आजमाया जा सकता है

ऋतुराज गायकवाड को टीम में शामिल किया गया है। वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हैं। वहां उनके आंकड़े जबरदस्त हैं। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में ऋतुराज ने चार मैचों में 364 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम

अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज टीम

जायर मैकएलिस्टर, जर्मेन ब्लैकवुड, किर्क मैकेंजी, क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), नक्रूमा बोनर, टैगनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, केवेम हॉज, रहकीम कॉर्नवाल, रेमन रीफर, जोशुआ दा सिल्वा, अकीम जॉर्डन, एंडरसन फिलिप, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन, केमर रोच, माक्विनो माइंडली, शैनन ग्रेबियल।

Related Articles

Back to top button