ब्रेकिंग
Cyber Fraud in Bathinda: म्यूचल फंड में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी; बठिंडा निवासी को बनाया शिकार Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ... Kurukshetra Bypass Project: कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेग... Rohtak Accident News: ड्यूटी से लौट रहे हरियाणा पुलिस के हवलदार की सड़क हादसे में मौत; दो बाइक सवार ... Shahabad Firing Case: माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया पर फायरिंग; सोशल मीडिया पर 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ... Panipat Crime News: बहरामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप- 'ससुराल वालों ने जबर... Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत; बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, 5 द... Panipat Corruption News: पशु लोन पास कराने के बदले घूस लेना पड़ा भारी; एंटी करप्शन ब्यूरो ने VLDA को ... Ambala Bomb Threat: खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी से दहला अंबाला; नगर निगम, कोर्ट और रेलवे स्टेशन को...
मध्यप्रदेश

राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी अब आइपीएस बने अधिसूचना जारी

भोपाल। राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) संवर्ग में पदोन्नत हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदोन्नत अधिकारियों के संबंध में अधिसूचना सोमवार को जारी कर। बता दें कि दो वर्ष की रिक्तियों के लिए दो मई को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी।

वर्ष 2021 की रिक्तियों के लिए आठ और 2022 की रिक्तियों के लिए छह अधिकारियों को आइपीएस के लिए पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 1996 और 1997 बैच के हैं। कुल 16 पदों के लिए डीपीसी हुई थी। इनमें राजेश त्रिपाठी और अरुण मिश्रा का लिफाफा बंद रखा गया है। अरुण मिश्रा के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में जांच चल रही है। उन्हें हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। राजेश त्रिपाठी को गृह विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ये अधिकारी पदोन्नत हुए

मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास (2021 की रिक्तियों पर)। विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डा. संजय कुमार अग्रवाल (2022 की रिक्तियों पर)।

Related Articles

Back to top button