ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

रिलीज हुआ ओएमजी 2 का नया पोस्टर शिव जी के रूप में नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘ओह माय गाॅड’ को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पाॅन्स मिला था। साल 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब फिल्म के 11 साल बाद अक्षय कुमार ओह माय गाॅड 2 लेकर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के पहले पार्ट की तरह ओह माय गाॅड 2 भी शानदार होने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रूप में दिखाई दिए थे। वहीं अब ओह माय गाॅड 2 में अक्षय भगवान शिव के अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।

भगवान शिव के अवतार में अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंड पर ओह माय गाॅड 2 का नया पोस्ट रिलीज किया है। इस पोस्ट में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करने के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। अक्षय ने लिखा ‘बस कुछ दिनों में…ओह माय गाॅड 2 थिएटर में 11 अगस्त को। जल्द रिलीज होगा टीजर।’ फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल होगी।

साल 2021 से चल रही फिल्म की शूटिंग

बता दें कि ओह माय गाॅड 2 की कहानी भारत में सेक्स एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ सेट की गई है। अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो, ओह माय गाॅड 2 के प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में मध्यप्रदेश में शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था ‘करता करे ना करे शिव करे सो होय। ओएमजी 2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है। एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर प्रतिबिंबित करने का हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास। हर हर महादेव। हमें इस यात्रा के माध्यम से आशीर्वाद दें।’

Related Articles

Back to top button