ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में कोर्ट में बोली नाबालिग- माता-पिता जबरन करा रहे शादी इसलिए घर से भागी

शिवपुरी। कोलारस कस्बे से गायब हुई नाबालिग लड़की 15 दिन बाद खुद थाने पहुंच गई। लड़की ने पुलिस व न्यायालय को बयान दिए हैं कि वह अपनी मर्जी से घर से भाग कर गई थी। पुलिस ने लडकी को बाल कल्याण समिती के समक्ष पेश किया, जहां से लड़की को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार पखवाड़े भर पूर्व वार्ड क्रमांक-5 कोलारस निवासी कल्ला कुशवाह की 15 वर्षीय बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसी क्रम में लड़की मंगलवार को थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसकी माता-पिता उसकी जबरन शादी करना चाह रहे हैं।

शिवपुरी में अपनी सहेली के घर जाकर रुकी

वह अभी नाबालिग है और शादी नहीं करना चाहती है। इसके चलते उसे मारा पीटा जाता है और दबाब बनाया जाता है कि वह जहां चाहते हैं वहां शादी कर ले। यही कारण है कि रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर वह घर से भाग कर शिवपुरी चली गई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शिवपुरी में अपनी सहेली के घर रूकी और आज थाने आ गई है। लड़की ने पुलिस को यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती है।

लड़की को वन स्टाप सेंटर भेजा

पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में लड़की के बायान होने के उपरांत लड़की को बाल कल्याण समिती के समक्ष पेश किया गया। बाल कल्याण समिती के समक्ष भी लड़की ने बयान दिए कि वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि वह नाबालिग होने के बाबजूद उसकी शादी करवाना चाह रहे हैं। बाल कल्याण समिती ने लड़की को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button