ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सीधी केस में पीड़ित से मिले सीएम शिवराज पैर धोकर किया सम्मान

 भोपाल। सीधी कांड के पीड़ित आदिवासी से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुलाकात की। पीड़ित दशमत रावत सुबह तकरीबन 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान ने पैर धोकर उनका सम्मान किया। सीएम शिवराज ने सीधी में दशमत के साथ हुई घटना पर दुख व्यक्त किया कहा कि इससे मन द्रवित है। मुख्यमंत्री ने दशमत से उस घटना के लिए माफी भी मांगी।

उधर, सीधी कांड को लेकर लगातार सियासत गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीधी जिले में आदिवासी समाज के युवक के ऊपर लघुशंका करने के कृत्य को अमानवीय, घृणित और बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरी बातें और दावे हो रहे हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार ठोस कदम क्यों नहीं उठाती।

इसी मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट क‍िया है। वहीं सीधी जिले में आरोपित के घर का अवैध हिस्‍सा बुलडोजर से ध्‍वस्‍त करने के बाद सीएम श‍िवराज ने भी ट्वीट किया।

उन्‍होंने ल‍िखा कि एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे।इस बारे में सीएम ने ट्वीट भी किया है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि यह घटना संपूर्ण आदिवासी समाज का अपमान है। पीड़ित परिवार इतना डरा है कि कई दिन बाद भी पुलिस में शिकायत तक नहीं की। इसके बाद आरोपित ने पीड़ित से जबरन एक हलफनामा लिखवा लिया कि उसे इस कृत्य से कोई आपत्ति नहीं है, इस कृत्य का वीडियो फर्जी है।

आरोपित पर सख्त कार्रवाई हो : डा. गोविंद सिंह

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बहु प्रसारित वीडियो की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित से झूठा शपथ पत्र लिखवाया गया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा ने बनाई सीधी की घटना के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सीधी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दोषी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कड़ी कार्रवाही की है। भाजपा ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के नेतृत्व में विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह शामिल हैं। जांच कमेटी घटना से जुड़े संपूर्ण तथ्यों की जांच कर संगठन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Back to top button