ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
धार्मिक

पंचक में होगा सावन का पहला सोमवार जानिए रुद्राभिषेक के नियम और शुभ मुहूर्त

सावन का पहला सोमवार आने वाला है। इस बार सावन के पहले सोमवार के दिन पंचक भी रहने वाला है। साथ ही इस दिन रेवती नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। बता दें कि इस बार सावन पर बेहद शुभ संयोग रहने वाला है। इस बार कुछ आठ सावन सोमवार पड़ेगें। सावन के पहले दिन से पंचक लग रहा है तो ऐसे में सावन के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक करना चाहिए या नहीं, इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 10 जुलाई को सोमवार है और इस दिन शाम के समय 6 बजकर 59 मिनट पर पंचक समाप्त हो रहे हैं। इस बार सावन में कुल 8 सोमवार होने वाले हैं।

सावन सोमवार शुभ मुहूर्त

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवा सावन सोमवार 7 अगस्त, छठा सावन सोमवार 14 अगस्त, सातवां सावन सोमवार 21 अगस्त, आठवां सावन सोमवार 28 अगस्त को होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक या भद्रा काल में पूजा-पाठ करने पर कोई रोक नहीं होती है। भगवान शिव कालों के काल महाकाल हैं, सभी ग्रह नक्षत्र उनके अधीन काम करते हैं। इसलिए आप सावन के पहले सोमवार पर निश्चिंत होकर पूरे दिन व्रत और शिव पूजा कर सकते हैं। इस दिन पंचक लगने से कोई समस्या नहीं है।

रुद्राभिषेक के नियम

शिवजी का रुद्राभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में जाना ज्यादा उत्तम रहेगा।

अगर आप घर पर रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, तो घर के मंदिर में रुद्राभिषेक करना ज्यादा उत्तम रहेगा।

जल से अभिषेक कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आप तांबे के बर्तन का ही प्रयोग करें।

सावन सोमवार के दिन शाम के समय भगवान शिव को अक्षत, सफेद फूल, चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, दीप, पंचामृत, सुपारी और बेलपत्र आदि चढ़ाकर उनकी पूजा करें। अभिषेक करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button