ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
मध्यप्रदेश

बारिश के सीजन में दूषित जल व खराब खानपान से बचें वरना होगी पेट से जुड़ी बीमारियां

इंदौर। वर्षा ऋतु में अक्सर बच्चों, युवाओं व आम लोगों को जलजनित बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। इस मौसम में दूषित खानपान के कारण पेट संबंधित बीमारियां होने की भी प्रबल संभावना होती है। इस दौरान मुख्य रूप से दूषित जल के उपयोग से टाइफाइड, पीलिया, डायरिया, पेचिश एवं हैजा जैसी बीमारियां भी फैलती हैं।

जोनल मेडिकल आफिसर संयोगितागंज डा. अजय गुप्ता के अनुसार, दूषित खानपान से हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस ई संबंधी बीमारी भी होती है। हेपेटाइटिस होने पर मरीज को पीलिया, पेट में दर्द, बुखार, उल्टी, कमजोरी व भूख न लगने के लक्षण होते हैं। इसमें शीघ्र उपचार व आवश्यक सावधानी रखने पर मरीज दो से चार सप्ताह में ठीक हो पाता है।

बीमारी से बचाव का टीका लगवाएं

हेपेटाइटिस की बीमारी से बचाव के लिए हेपेटाइटिस ए का टीका लगाया जाता है। इससे इस बीमारी का बचाव संभव है। यह टीका दो साल से अधिक उम्र के बच्चे को लगाया जा सकता है। वर्षाकाल में बीमारियों बचाव के लिए जरूरी है कि स्वच्छ पेयजल का उपयोग करें। आपके आसपास का परिवेश स्वच्छ हो और साबुन से नियमित रूप से हाथ धोएं। इससे बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं

घरों में भोजन बनाने व पीने में शुद्ध उबले हुए जल का उपयोग करें। कुछ भी खाने के पहले व शौच के पश्चात साबुन से अवश्य हाथ धोएं। गौरतलब है कि शुद्ध पेयजल की कमी के कारण देश में जलजनित रोगों से सबसे अधिक लगभग 80 प्रतिशत मौतें होती हैं। अत: स्वच्छ पेयजल व शुद्ध भोजन ही करें।

Related Articles

Back to top button