ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
देश

आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 तो आठ घंटे विलंब से पहुंची उत्कल एक्सप्रेस

 बिलासपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि आजाद हिंद एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें आठ से 10 घंटे देरी से चल रही है। रविवार को भी स्थिति कुछ इसी तरह रही। स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करते यात्री परेशान होते रहे। इस बीच रेल कर्मचारियों पर नाराजगी भी जाहिर की गई। कर्मचारियों ने अब नई वजह बरसात को बता रहे हैं। जबकि ट्रेनें करीब सात से आठ महीने से इसी तरह विलंब से चल रही है।

ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। यदि यात्रियों के मन की बात जाने, तो वह किसी भी स्थिति में ट्रेन से सफर नहीं करना चाहते। लेकिन, गंतव्य पर पहुंचने के लिए इससे बेहतर संसाधन भी नहीं है। खासकर जब लंबी दूरी की यात्रा करनी हो। यात्रियों बीते सात से आठ महीने से यहीं आस लगाए बैठे है कि ट्रेनों का परिचालन समय जल्द सुधर जाएगा। लेकिन, स्थिति सुधारने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। रोज की तरह रविवार को भी सभी प्रमुख ट्रेनों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। पुणे- हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा से पुणे जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से पहुंची, जबकि इसके बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह नौ बजे हैं। यात्री सुबह आठ बजे से स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। इसी तरह समरसता एक्सप्रेस छह घंटे और कोरबा- यशवंतपुर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ये सभी प्रमुख ट्रेनें है और सालभर में इनमें भीड़ रहती है। यात्रियों के बीच पूछपरख होने के बाद भी रेल प्रशासन इन ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका सीधा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

विलंब के साथ रद ट्रेनों से भी यात्री परेशान

एक दो ट्रेनें विलंब से चल रही है, ऊपर से अलग- अलग से सेक्शन में विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे ने ट्रेनें रद कर दी है। इनमें टाटा- इतवारी एक्सप्रेस, बिलासपुर – कोरबा लोकल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है।

Related Articles

Back to top button