ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

नागरिकता बिल पर शिवसेना का यू टर्न, राउत बोले- बदल सकते हैं हम अपना स्टैंड

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) पर उच्च सदन में लोकसभा से भिन्न स्थिति होने का हवाला देते हुये कहा कि सरकार को इस विधेयक पर उनकी पार्टी से समर्थन की अपेक्षा करने से पहले उनके सवालों का जवाब देना होगा। यह विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश होने वाला है। शिवसेना ने लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था।

राउत ने कहा कि लोकसभा में आंकड़े अलग हैं और राज्यसभा में स्थिति भिन्न है। सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। अगर हमें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो हमारा स्टैंड संसद में लिए गए स्टैंड से अलग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि शंका का सही जवाब मिलने पर सोचेंगे।

राउत ने कहा कि वोटबैंक की राजनीति सही नहीं है। आप एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनहोंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। मानवता का कोई धर्म नहीं होता और शिवसेना किसी के दबाव में राजनीति नहीं करती। बता दें कि शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक के पक्ष में वोट दिया था लेकिन उस समय शिवसेना की तरफ से नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर किसी तरह का सवाल नहीं किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button