ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प: तीन लोग गिरफ्तार, जनता को सलाह- अफवाहों पर ध्यान न दें

अहमदाबाद जगुआर कार दुर्घटना मामले में आरोपी ड्राइवर तात्या पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर खड़े लोगों ने कार चालक की पिटाई की, जिसका वीडियो पुल के नीचे खड़े एक व्यक्ति ने बना लिया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) नीता देसाई ने बताया कि चूंकि आरोपी के पिता प्रग्नेश पटेल (44) ने घटनास्थल पर पहुंचकर कथित तौर पर लोगों को धमकाया था, इसलिए उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि बीते वीरवार अहमदाबाद में एक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार एक दुर्घटनास्थल पर खड़ी भीड़ में घुस गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग के इस्कॉन पुल पर दो वाहनों के बीच टक्कर के बाद लोगों की भीड़ एकत्र थी, तभी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार भीड़ में घुस गई जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही थी।

वहीं, अहमदाबाद में भीषण दुर्घटना में जीवित बचे एक घायल व्यक्ति के अनुसार, यहां इस्कॉन पुल पर नौ लोगों की मौत का कारण बनी कार “बेहद” तेज गति से चल रही थी। अल्तमश कुरैशी उन तमाशबीन में से एक थे जो वीरवार को शहर में पुल पर हुई एक दुर्घटना के बाद वहां पर एकत्र हुए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने वहां जुटे लोगों को टक्कर मार दी।  सोला सिविल अस्पताल में उपचार करा रहे कुरैशी ने कहा, “एक थार (एसयूवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मैं और मेरे दोस्त पुल पर गए थे। तभी अचानक पीछे से एक कार आई और हम सभी को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। वह भीड़ में घुस गयी।

Related Articles

Back to top button