ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
धार्मिक

नवंबर तक इन राशि वालों की रहेगी ऐश वक्री शनि जमकर बरसाएंगे पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर, वक्री और मार्गी होता है। बता दें कि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह शनि वक्री हो चुके हैं। शनि को न्याय के देवता और कर्म फलदाता कहा जाता है। शनि साल 2023 की शुरुआत में कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं, वे साल 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। 17 जून को शनि कुंभ राशि में ही वक्री हुए थे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को बुरा समय शुरू हुआ है, वहीं, कुछ राशि वालों को काफी लाभ मिलने वाला है। अगले 4 महीने कुछ राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मकर राशि

शनि के वक्री होने से मकर राशि के जातकों का भाग्य चमक उठा है। इस दौरान मकर राशि वालों को आर्थिक रूप से काफी लाभ होने वाला है। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी के मामले में धन कमा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

शनि का वक्री होना धनु राशि वालों के लिए विशेष फलदायी होगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगा। किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अपनी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को वक्री शनि बड़ा लाभ कराने वाले हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। इस अवधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपके कार्य जल्दी बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको मुनाफा मिल सकता है। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button