ब्रेकिंग
Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा...
मध्यप्रदेश

ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कपड़े की दुकान को भी चपेटे में लिया

भोपाल। राजधानी के लखेरापूरा मार्केट के बीच में स्थित एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में इस आग ने बगल में स्थित एक कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते आसपास के लोगों की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

दमकल कर्मियों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम में लखेरापूरा स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना रात करीब 11:30 बजे दी गई थी। जिसके बाद मौके पर चार दमकल भेजी गई। तब तक इस आग ने ट्रांसफार्मर के बगल में स्थित एक कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। लेकिन समय पर राहत और बचाव कार्य चालू होने की वजह से आसपास की अन्य दुकानों में आग नहीं लगी। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में इस आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद कुछ समय तक दहशत का महौल बन गया था।

Related Articles

Back to top button