ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मध्यप्रदेश

इतिहास के पन्ने नहीं पढ़ने वालों को मुझे प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं -सिंधिया

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कांग्रेस के मंच से उनके परिवार पर किए गए हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इतिहास के पन्ने नहीं पढ़े हैं। मंच पर बैठे लोगों को मुझे कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं हैं।

सिंधिया ने उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस से सवाल किया कि अगर उन लोगों को इतनी ही चिंता थी तो मेरे पिताजी (माधवराव सिंधिया) और मुझे कांग्रेस में क्यों लिया। शनिवार को नगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि जो उनकी भूमिका है, उन्हें निभाने दो, जो मेरी भूमिका है, वो निभाऊंगा। मैंने व्यक्तिगत राजनीति कभी नहीं की और आगे भी नहीं करूंगा।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब जनता दे चुकी है

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के आरोपों का जवाब जनता उपचुनाव में दे चुकी है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस की अंचल में 34 में से 26 सीटें थी, जो कि आज 16 सीटें रह गईं हैं। सिंधिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर, अंचल, प्रदेश व राष्ट्र का विकास करना है। और हम लोग इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

गोविंद सिंह ने अप्रत्‍यक्ष रूप से घेरा था सिंधिया को

शुक्रवार को ग्वालियर में हुई आमसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अप्रत्‍यक्ष रूप से सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि लक्ष्मीबाई ने संघर्ष करते हुए इसी जमीन पर अंतिम सांस ली थी। ग्वालियर के महाराजा के आग्रह पर आई थी। यदि ग्वालियर का खानदान साथ दे देता तो देश पहले ही आजाद हो जाता है।

Related Articles

Back to top button