ब्रेकिंग
Kulhad Pizza Couple Viral Video: ट्रोलर्स पर भड़कीं गुरप्रीत कौर; बच्चे को लेकर की गई टिप्पणियों पर ... Cyber Fraud in Bathinda: म्यूचल फंड में निवेश के नाम पर 45 लाख की ठगी; बठिंडा निवासी को बनाया शिकार Haryana Health News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांव... Narnaul Crime News: नारनौल में हैवानियत; पति ने पत्नी और 15 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उतारा मौत के घ... Kurukshetra Bypass Project: कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेग... Rohtak Accident News: ड्यूटी से लौट रहे हरियाणा पुलिस के हवलदार की सड़क हादसे में मौत; दो बाइक सवार ... Shahabad Firing Case: माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया पर फायरिंग; सोशल मीडिया पर 'हिमांशु भाऊ गैंग' ने ... Panipat Crime News: बहरामपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप- 'ससुराल वालों ने जबर... Haryana Weather Update: भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत; बारिश के बाद तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, 5 द... Panipat Corruption News: पशु लोन पास कराने के बदले घूस लेना पड़ा भारी; एंटी करप्शन ब्यूरो ने VLDA को ...
देश

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, एयर इंडिया की फ्लाइटें रद्द

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी खबर है। दूसरी तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में इस सीजन का सबसे ज्यादा हिमपात
उत्तराखंड में गुरुवार को इस सीजन का सर्वाधिक हिमपात हुआ जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया। प्रदेश के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार हिमपात हो रहा है जिससे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समेत अनेक इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं कश्मीर और शिमला में भी हिमपात की खबरें हैं।

एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स डायवर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात काफी बारिश हुई वहीं आज भी बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द कर दीं। एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में भारी बारिश और भीड़ की वजह से इन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में ओला गिरने की खबर भी सामने आई है।

PunjabKesari

भारी बारिश के बाद दिल्ली और नोएडा में तापमान काफी नीचे आ गया है। बारिश और तेज हवाओं के बावजूद दिल्ली की हवा अब भी ‘अत्यंत गंभीर’ बनी हुई है। मौसम विभाग ने दो दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया थ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button