ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
विदेश

एलियंस पर फिर हंगामा अमेरिका से पहले भी आ चुके हैं ऐसे रोचक दावे

अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश का एक बयान इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिका के कब्जे में एक एलियन की लाश है और अमेरिका बीते कुछ दशकों से यूएफओ की रिवर्स इंजीनियरिंग करने का प्रयास कर रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब अमेरिका से एलियंस या यूएफओ को लेकर ऐसे सनसनीखेज दावे किए गए हो।

डेविड ग्रुश ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। ग्रुश खुद अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। डेविड ग्रुश ने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर यह खुलासा किया है।

एलियन को लेकर अमेरिका में पहले भी ये दावे

  • अप्रैल 2020 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने 3 वीडियो जारी कर यह दावा किया था कि उनके फाइटर जेट ने यूएफओ जैसी आकृति को रिकॉर्ड किया है। पेंटागन के मुताबिक, वीडियो को अमेरिकी नेवी ने S-18 फाइटर जेट में लगे कैमरे की मदद से रिकॉर्ड किया था।
  • साल 2021 में भी अमेरिका में यूएफओ की जांच के लिए बनाई गई एक अमेरिकी टास्क फोर्स ने रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार ने सोर्स के जरिए 2004 से 2021 के बीच 144 UFO देखे जाने का जिक्र किया है।
  • इसके कुछ समय बाद ही UFO की जांच के लिए बनाई गई अमेरिकी टास्क फोर्स ने यूएफओ दिखाई देने को लेकर न तो पुष्टि की और न ही इसे खारिज किया। यह रिपोर्ट डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस ने ‘प्रिलिमिनरी असेसमेंट: अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमिना’ नाम से जारी की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि एलियंस अभी तक देख नहीं गए हैं लेकिन उनके नहीं होने के बारे में दावा नहीं किया जा सकता है।

दुनिया ने कब देखी थी पहली ‘उड़न तश्तरी’

आसमान में तारों या ग्रह नक्षत्रों के रहस्यों को जानने के लिए इंसान हमेशा प्रयास करते आ रहा है। पौराणिक ग्रंथों में ‘दूसरी दुनिया’ जैसे रहस्य का कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है, लेकिन आधुनिक युग में सबसे पहले उड़न तश्तरी देखने का दावा 24 जून 1947 को पायलट केनेथ अर्नोल्ड ने किया था। केनेथ अर्नोल्ड अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट में माउंट रेनियर के पास उड़ान भर रहे थे। तभी केनेथ ने 9 ऑब्जेक्ट्स को चमकते हुए देखा था।

Related Articles

Back to top button